हृदयरोग से बचाव का कारगर नुस्खा होने के बावजूद मरीज लहसुन की बदबू से डरकर इसे खाने से हिचकते हैं। लेकिन अमेरिका में हुए एक शोध से पता चला है कि दूध का एक गिलास इसकी बदबू को काफी हद तक दूर कर देता है।

लहसुन में एलिल मिथाइल सल्फाइड नाम का रासायनिक यौगिक होता है। पेट में जाने के बाद भी यह अपघटित नहीं होता, जिससे सांस में लहसुन की तीखी गंध आती है। लेकिन 200 मिलीलीटर दूध इसकी गंध को 50 फीसदी तक कम कर देता है।

लहसुन की बदबू मिटाने के लिए फुल फैट दूध स्किम्ड मिल्क की बजाय ज्यादा फायदेमंद होता है। नतीजे तब और अच्छे मिलते हैं, जब दूध खाना खाते समय पीया जाए।
READ MORE
अस्पताल में बड़े ऑपरेशनों से गुजरे लोगों को अल्जाइमर का खतरा ज्यादा रहता है। यह बात इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के एक नए शोध में सामने आई है। चूहों पर शोध में पाया गया है कि बड़े ऑपरेशनों से दिमाग में कुछ खास बदलाव होते हैं।

बाद में इससे अल्जाइमर का खतरा पैदा हो जाता है।

यह खतरा दिमाग में एक खास तरह के प्रोटीन टैंगल्स के कारण पैदा होता है। यह प्रोटीन अल्जाइमर से जुड़ा हुआ है। चूहों में अल्जाइमर नहीं होता, लेकिन इंसानों में टैंगल्स प्रोटीन तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

फिलहाल शोधकर्ताओं ने टैंगल्स प्रोटीन के असर को चूहों पर जांचा है। वे जल्द ही इंसानों पर शोध कर अपने नतीजे की पुष्टि करने की कोशिश करेंगे।
READ MORE
अपने लजीज स्वाद से लाखों लोगों की जुबान पर राज करने वाला फल आम यूं ही फलों का राजा नहीं। यह स्तन कैंसर और कोलोन कैंसर की कोशिकाओं को फौलने से रोकता है।

टैक्सास की ए एंड एम यूनिवर्सिटी के एग्री लाइफ रिसर्च विभाग में खाद्य पदार्थ विशेषज्ञों ने यह दावा किया। प्रयोगशाला में शोध से पता चला कि आम से निकले पोलीफि नोल तत्व में कैंसर रोधी क्षमता होती है।

खाद्य वैज्ञानिक डॉ सुसेन टालकोट और उनके पति डॉ स्टीव टालकोट ने पांच तरह के आमों से निकाले गए पोलीफि नोल तत्व का कोलोन, स्तन, फेफड़े, ल्यूकीमिया तथा प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं पर परीक्षण किया। आमों में केंट, फ्रांसिनी, अतौल्फो, टॉमी और हेडन शामिल थे।

पोलीफिनोल पौधों में प्राकृतिक रूप से निकलने वाला एंटी-आक्सीडेंट है जिसमें शरीर का रोगों से बचाव करने की क्षमता होती है। टालकोट दंपति ने पाया कि आम से निकाले गए इस तत्व ने वास्तव में स्तन और कोलोन के कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट कर दिया।
READ MORE
टीबी यानी तपेदिक की जांच के लिए अपनाई जाने वाली एमटीबी पद्धति में इसके वायरस की प्रतिरोधकता का अंदाजा नहीं लग पाता।

लेकिन अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा मॉलिक्यूलर टेस्ट तलाशा है, जिसकी बदौलत बड़ी आसानी से और कुछ ही समय में न सिर्फ इस बीमारी की, बल्कि इसके वायरस की दवाओं से प्रतिरोधकता की पहचान भी हो सकती है।

इस टेस्ट से बीमारी की 98 फीसदी सही पहचान संभव है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि टीबी का बैक्टीरिया रिफामेपिन नाम की दवा के प्रति कैसा व्यवहार करेगा। यह जांच इतनी सस्ती है कि विकासशील देशों में भी इसका इस्तेमाल सुविधाजनक रूप से किया जा सकता है।
READ MORE
ब्रेस्ट कैंसर से उबरने के चार साल बाद मशहूर पॉप सिंगर काइली मिनॉग ने इस गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरुकता फैलाने लिए अपने कपड़े उतार दिए हैं।

41 वर्षीय काइली ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने और फंड इकट्ठा करने के लिए फोटोशूट दिया है। काईली इस फोटोशूट में सिल्क का ब्रेस्ट कैंसर लोगो वाला एक पट्टा पहने दिखाई दे रही हैं।

काइली के साथ इस अभियान में प्रेगनेंट जर्मन सुपर मॉडल क्लोडिया शिफर और अभिनेत्री सिएना मिलर भी शामिल हो गई है। कैंसर के खिलाफ यह अभियान आज से शुरु होगा। मिनॉग ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने के पांच साल बाद इस अभियान से जुड़ी हैं।

2005 में मिनॉग को ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला था। एक साल तक चले उपचार के बाद काइली ठीक हो पाई थी। 2006 में उन्होंने दोबारा अपने शो करने शुरू कर दिए थे।
READ MORE
मुंबई के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. एचएस अडवाणी ने कहा कि पहला बेबी देरी से कन्सीव करने के कारण मेट्रो सिटीज और विकसित देशों में ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। जबकि रूरल एरियाज में अभी भी इसकी ग्रोथ है। आजकल लंग्स कैंसर के लिए पॉल्यूशन भी काफी हद तक जिम्मेदार है।

भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदलती लाइफ स्टाइल के कारण फिजिकल एक्सरसाइज कम होती जा रही है। वहीं, मोटापा बढ़ाने वाली डाइट लेने का ट्रेंड बढ़ रहा है। यह आजकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। महिलाओं को एचआरटी जैसी हॉरमोन थैरेपी लेनी चाहिए।

देश में ब्रेस्ट कैंसर में हर साल दो परसेंट की बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सरवाइकल कैंसर का ग्राफ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी सालों में आईएमआरटी थैरेपी से ट्यूमर को काफी हद तक ठीक किया जा सकेगा। इससे पेशेंट के ऑर्गेन को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

आजकल ल्यूकोमिया में टारजेट थैरेपी की मदद से एक इंजेक्शन के जरिए सैल को ट्रीट किया जा सकता है। यह लोगों की गलत धारणा है कि कैंसर ठीक नहीं हो सकता। समय पर डायग्नोस करवाए जाने से इसका इलाज संभव है। बदलती लाइफ स्टाइल की वजह से मुंबई में ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मुंबई से 200 किलोमीटर दूर रूरल एरियाज में सरवाइकल कैंसर के पेशेंट्स में इजाफा हो रहा है।
READ MORE
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान अब मिनटों में होगी। इसके लिए ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ट्राईकॉर्डर विकसित किया है। हाथ में पकड़े जा सकने वाली यह मशीन मरीज के खून, उसकी लार व यूरिन की जांच करने के बाद कुछ ही मिनटों में कैंसर की पहचान कर लेगी।

क्लीनिहब नाम के इस उपकरण में कई पोट्र्स हैं, जिनमें सैंपल्स डाले जा सकते हैं। इसे बनाने वाले कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के पैट्रिक पॉर्डेज ने कहा कि डॉक्टरों और मरीज दोनों के लिए यह मशीन आने वाले समय में फायदेमंद होगी। मशीन की कीमत 650 पाउंड (करीब 47 हजार रुपए) है।
READ MORE