स्तन कैंसर मरीजों के लिए एक खुशखबरी है। स्तन कैंसर के बेहतर इलाज के लिए फ्लोरिडा स्थित मायो क्लीनिक के शोधकर्ताओं ने एक नई दवा बनाई है। इस नई दवा के बारे में प्रमुख शोधकर्ता एडिथ परेज ने बताया कि उनके द्वारा बनाई गई दवा का नाम टी-डीएम1 है, जो दो दवाओं के मिश्रण से बनाई गई है।

कैंसर के इलाज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली दवाओं में इस तरह मिश्रण कर बनाई गई यह पहली दवा है। टी-डीएम1 को ट्रांसतुजुमाब और कीमोथेरेपी एजेंट डीएम1 के मिश्रण से बनाया गया है। ये दोनों दवाएं पहले से ही कैंसर के इलाज में प्रयोग में लाई जाती हैं। प्रो. परेज ने बताया कि कैंसर के क्षेत्र में पहली बार इस तरह की कोई दवा बनाई गई है और यह अन्य दवाओं के मुकाबले ज्यादा प्रभावी भी है।

परेज ने बताया कि स्तन कैंसर रोगियों में ट्यूमर को समाप्त करने में उनकी यह नई दवा बहुत कारगर है। इसके लिए उन्होंने इसकी चिकित्सीय जांच भी की है। इसके लिए उन्होंने 137 स्तन कैंसर पीड़ित मरीजों को शामिल किया। मरीजों को दो वर्गों में बांटने के बाद उन्होंने लगातार छह महीनों तक मरीजों को टी-डीएम1 और ट्रांसतुजुमाब दवा खिलाई। इसके बाद उन्होंने पाया कि केवल ट्रांसतुजुमाब दवा खाने वाले 41 फीसदी मरीजों को फायदा हुआ, जबकि टी-डीएम1 खाने वाले 48 फीसदी मरीजों को तत्काल फायदा हो रहा था।

परेज ने बताया कि यह दवा उन मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है, जिन्हें अन्य ट्रीटमेंट से फायदा नहीं मिल रहा हो। उन्होंने बताया कि आमतौर पर कैंसर मरीजों के लिए स्टेज-3 काफी खतरनाक होता है, लेकिन इसके खात्मे के लिए भी उनकी टीम एक शोध में जुटी है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
READ MORE
खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए हम प्याज का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपको पता है कि यह सिर्फ खाने को ही स्वादिष्ट नहीं बनाता, बल्कि यह आपके सेहत को भी ठीक रखने में मदद करता है। लाल प्याज हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव में हमारी मदद करता है। हांग कांग में चीन की एक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध के बाद इस बात का खुलासा किया।

प्रमुख शोधकर्ता जेन यू चेन ने बताया कि लाल प्याज हमारे शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को खत्म करता है, जिससे हमे हृदय संबंधी बीमारियों से बचे रहते हैं। कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा से हृदयाघात का खतरा लगातार बना रहता है। चेन ने बताया कि लाल प्याज हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखता है। चेन ने बताया कि जीव विज्ञान में इस तरह का यह पहला शोध है।

इस शोध को पूरा करने के लिए शोधकर्ताओं ने उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को लाल प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर लगातार आठ सप्ताह तक खिलाया। आठ सप्ताह के बाद उन्होंने पाया कि ऐसे लोगों में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल में 20 फीसदी तक कमी आई। चेन ने बताया कि इस शोध के आधार पर ही यह कहा जा सकता है कि लाल प्याज हृदय संबंधी रोगों से बचाने के लिए काफी मददगार है।

लाल प्याज का इस्तेमाल सर्वाधिक भारत, मध्य पूर्वी देश और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में होता है। इतना ही नहीं, पहले किए गए शोधों में यह बताया जा चुका है कि प्याज कफ और सर्दी से भी रक्षा करता है। चेन ने बताया कि पहले के अध्ययनों में यह बताया जा चुका है कि जिन क्षेत्रों में प्याज का इस्तेमाल अधिक होता है, वहां कैंसर रोग से ग्रसित होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। चीन में प्याज के अधिक इस्तेमाल के कारण ही पूरी दुनिया के मुकाबले पेट के कैंसर का खतरा 40 फीसदी कम है।
READ MORE
* टमाटर को पीसकर चेहरे पर इसका लेप लगाने से त्वचा की कांति और चमक दो गुना बढ़ जाती है। मुँहासे, चेहरे की झाइयाँ और दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है।

* पसीना अधिक आता हो तो पानी में फिटकरी डालकर स्नान करें।
* यदि नींद न आने की शिकायत है, तो रात्रि में सोते समय तलवों पर सरसों का तेल लगाएँ।
* एक कप गुलाब जल में आधा नीबू निचोड़ लें, इससे सुबह-शाम कुल्ले करने पर मुँह की बदबू दूर होकर मसूड़े व दाँत मजबूत होते हैं।
* भोजन के साथ 2 केले प्रतिदिन सेवन करने से भूख में वृद्धि होती है।
* आँवला भूनकर खाने से खाँसी में फौरन राहत मिलती है।
* 1 चम्मच शुद्ध घी में हींग मिलाकर पीने से पेटदर्द में राहत मिलती है।
READ MORE
बारिश के मौसम में बीमारियाँ अतिरिक्त सावधानी के बावजूद घर में आ जाती है। सर्दी-जुकाम तो आम बात है। विशेषकर अस्थमा के मरीज को यह मौसम बड़ा सताता है। बुजुर्ग भी कहते हैं सबसे मजाक करो, पर सर्दी से नहीं। अक्सर लोग सर्दी लगने पर ऐलोपैथिक दवाएँ लेते हैं।

ऐलोपैथिक दवाएँ शरीर के दर्द व बुखार को कम तो कर देती हैं, लेकिन सर्दी-जुकाम पर इनका खास असर नहीं होता। सर्दी लगने पर प्राकृतिक इलाज, चिकन सूप, सौंठयुक्त चाय, अदरक-लहसुन, प्राकृतिक विटामिन और जड़ी-बूटियों के सेवन से बहुत आराम मिलता है।

इसी प्रकार कुछ उपाय हैं जिनके उपयोग से आप सर्दी से बच सकते हैं।

औषधियों वाली चाय
औषधि वाली चाय गर्म होती है। इसके सेवन से गले की खिचखिच में आराम मिलता है। दालचीनी, कालीमिर्च, जायफल, लौंग, अदरक या तुलसी की पत्ती डालकर बनाई गई चाय सर्दी-जुकाम में लाभकारी होती है।


हरी पत्तियों की चाय और काली चाय
हरी पत्तियों की चाय और काली चाय बहुत ही गुणकारी होती है। इसके सेवन से गले की खराश और सिरदर्द में आराम मिलता है।
विटामिन सी
सर्दी लगने पर विटामिन सी भी गुणकारी है। सौ मिलीग्राम की खुराक रोज लेने से सर्दी में आराम मिलता है। अधिक मात्रा में लेने पर हानि भी हो सकती है और पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है। प्राकृतिक रूप से विटामिन सी आँवले, नीबू, संतरा आदि फलों में पाया जाता है।
READ MORE
रैंप पर कैटवाक करती मॉडल्स की तरह छरहरी काया के पीछे दीवानी रहने वाली लड़कियों को अब सावधान हो जाने की जरूरत है। छरहरेपन की यह दीवानगी उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की ओर ले जा सकती है।

वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि जो लड़कियां सात साल की आयु के समय अधिक पतली होती हैं उनमें बड़ी होने पर ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है। स्कॉटहोम के करोलिंसका इंस्टिटच्यूट के वैज्ञानिकों ने यह भी पाया की जो लड़कियां बचपन में हेल्दी होती हैं, उनके ब्रेस्ट कैंसर के चपेट में आने की संभावना कम होती है।

वैज्ञानिकों ने यह शोध स्वीडन की 6,000 महिलाओं पर किया गया है। इस शोध में शामिल की गई महिलाओं में आधी कैंसर पीड़ित थीं।
READ MORE
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्र परीक्षा के तनाव से छुटकारा पाने के लिए पोल डांसिंग सीखेंगे। कैंब्रिज यूनियन सोसाएटी अधिकारियों ने बताया कि छात्र अपनी परीक्षाओं को लेकर बहुत तनावग्रस्त रहते हैं। इसीलिए यूनिवर्सिटी ने बच्चों को पोल डांस सिखाने का फैसला किया है।

छात्र यूनिवर्सिटी की ऐतिहासिक यूनियन बिल्डिंग के ब्लू रूम में डांस क्लास लगाएंगे। इस बिल्डिंग का ब्लू रूम में विंस्टन चर्चिल, दलाई लामा और पूर्व आर्कबिशप डैसमंड टूटू जैसी प्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी विचारधाराएं पेश की हैं।

यह पहला मौका है जब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी सोसायटी निजी तौर पर पोल डांसिंग सिखाएगी। एक घंटे की क्लास की फीस मात्र 2 पाउंड होगी। 25 अप्रैल से शुरू होने वाली क्लासों में ‘पोल फिटनैस’ के चार सैशन होंगे। यह प्रशिक्षण सिर्फ लड़कियों के लिए है।

पोल डांसिंग के प्रबंधक यूनियन एंट्स ऑफिसर जूआन डी फ्रांसिस्को ने बताया कि डांस प्रशिक्षण से छात्र परीक्षा के दिनों में आराम महसूस करेंगे। उन्होंने बताया कि ये क्लासें फिटनैस के लिए है ना कि यौन संबंधी। पोल डांस से पहले यूनिवर्सिटी यूनियन साप्ताहिक योगा क्लास लगाने की पेशकश भी कर रही है जिसकी फीस 6 पाउंड होगी।
READ MORE
तेज गति से लंबी वॉक, जॉगिंग या सीढ़ियां चढ़ने जैसी आधे घंटे की कसरत कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। विश्व कैंसर रिसर्च फंड के अनुसार, इस बात के सबूत लगातार मिल रहे हैं कि जो लोग खुद को फिट रखते हैं,उन्हें बुढ़ापे में कैंसर के घेरने की आशंका उतनी ही कम रहती है।

शोधकर्ता डॉ. रैचेल थॉम्पसन ने डेली एक्सप्रेस से कहा कि आप जितना एक्टिव रहेंगे,कैंसर आपसे उतना ही दूर रहेगा। इसके लिए आपको अपनी जीवनशैली में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ेगा। रैचेल ने कहा कि कसरत से हृदयरोग,हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के साथ कैंसर से भी बचाव के बारे में पहली बार पता चला है।
READ MORE